अध्यक्षीय संदेश
नराकास, जम्मू की यह वेबसाईट हिन्दी भाषा की शालीनता को सूचना प्रौद्योगिकी की आधुनिकता के साथ एकीकृत करने का एक छोटा सा प्रयास है। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी कल की दुनिया का निर्माण करने वाले दो अहम पहलू हैं और इन पहलुओं को आकार देने में सबसे बड़ा हाथ भाषा का है।
इंसान की सोचने व समझने की शक्ति का ज्ञान भाषा के उद्गम द्वारा ही संभव है और भाषा ही हमारे परम विकास में मूलभूत भूमिका निभाती है। जहाँ भाषा हमारी आज की दुनिया को आकार देती है वहीं भाषा ही वह उम्दा उपकरण है जो इसे चलाती भी है।
अतः प्रगति एवं विकास की ओर अग्रसर होने के लिए भाषा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है जिसमें मातृभाषा एक अहम भूमिका निभाती है। प्रौद्योगिकी तथा भाषा सशक्तिकरण के इस उत्तम माध्यम से हम साथ मिलकर सहजता से हिन्दी में कार्य कर के अपनी मातृभाषा का मान बढ़ाएंगे।