भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग ने हिन्दी के कार्यान्वयन को पूर्णतः सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवंबर, 1976 में प्रत्येक नगर स्तर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) का गठन करने का आदेश दिया। इस प्रकार इस आदेश के अनुपालन हेतु भारत के वह राज्य जहाँ 10 या उससे अधिक सरकारी कार्यालय स्थित हैं, वहाँ सन् 1977 में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) का जन्म गठन हुआ । जम्मू, केंद्र सरकार के केंद्र शासित प्रदेश में कुल 3 नराकास उपस्थित हैं, जिनमें इस नराकास में केंद्र सरकार के जम्मू में स्थित सभी कार्यालय सम्मिलित हैं। इस नराकास में वर्तमान में कुल 105 केन्द्रीय कार्यालय शामिल हैं ।
वै.औ.अ.प. – सीएसआईआर -भारतीय समवेत औषध संस्थान, जम्मू को नराकास, जम्मू की अध्यक्षता तथा राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन के नेतृत्व का कार्य जुलाई, 1997 में सौंपा गया जिसे यह संस्थान लगभग तीन दशकों से बखूबी निभाते हुए नराकास को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है ।