गतिविधियाँ (Activities)

जम्मू नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के केन्द्रीय कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में राजभाषा की प्रगति एवं विकास के लिए निरन्तर प्रयत्नशील एवं प्रतिबद्ध है। चूंकि सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान, जम्मू के निदेशक एवं अध्यक्ष डा. राम विश्वकर्मा जी ने राजभाषा के कर्यान्वयन, प्रगति एवं प्रोत्साहन के लिए हरसंभव उनके उत्कृष्ट प्रयास प्रशंसनीय हैं। उनके माध्यम से सदस्य कार्यालयों के सहयोग से समिति के तत्त्वावधान में हिन्दी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम, राजभाषा सम्मेलन, तथा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किए गए हैं और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेंगे। जून-नवम्बर में छमाही बैठकों के आयोजन नियमित रूप से किए जा रहे हैं।